Aadhaar Card Update 2023: सरकार ने आधार कार्ड अपडेट की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब आधार कार्ड अपडेट की तारीख 14 दिसंबर तक हो गई है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना या 10 साल में एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है। तो आपको अपना Aadhaar Card को अपडेट करवाना होगा। और आप अपने आधार कार्ड को 14 दिसंबर तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। इसके बाद में आपको आधार कार्ड अपडेट करने के पैसे देने पड़ सकते हैं। आधार कार्ड को आप अपने घर बैठे भी कर सकते हैं अपडेट तो चलिए जानते हैं कैसे करना है आधार कार्ड अपडेट।
Aadhaar Card Update के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
अगर आप भी अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं। तो आपके पास पहचान पत्र, वोटर कार्ड और एड्रेस प्रूफ होना चाहिए। यदि आपके पास पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ है। तो आप अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हो। पहले हम आधार कार्ड अपडेट करवाते थे तो आधार सेंटर वाले ₹50 का शुल्क लेते थे। लेकिन UIDAI के आधार पर 14 दिसंबर तक आप अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। यदि आप 14 दिसंबर के बाद अपडेट करवाते हैं तो आपको हो सकता है पैसे देने पड़ सकते हैं।
इस तरह से कर सकते हैं घर बैठे Aadhaar Card Update
1. सबसे पहले आपके मोबाइल या लैपटॉप पर UIDAI वेबसाइट को ओपन करना होगा।
![Aadhaar Card Update](http://sik24.com/wp-content/uploads/2023/11/Aadhaar-Card-Update.jpg)
2. फिर आपको अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
![Aadhaar Card Update](http://sik24.com/wp-content/uploads/2023/11/Aadhaar-Card-Update-1.jpg)
3. इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा फिर आपकी मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसको दर्ज करके login कर लेना है।
4. फिर आपके डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करना होगा और वेरीफाई कर देना है।
![Aadhaar Card Update](http://sik24.com/wp-content/uploads/2023/11/Aadhaar-Card-Update-2.jpg)
5. इसके बाद आपको नीचे ड्रॉप लिस्ट से अपना एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड कर देना है।
6. इसके बाद में आपको सबमिट का ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक कर देना है।
![Aadhaar Card Update](http://sik24.com/wp-content/uploads/2023/11/Aadhaar-Card-Update-3.jpg)
7. फिर आपको एक रिक्वेस्ट नंबर दिया जाएगा और आपका फॉर्म सबमिट हो जाता है।
8. और कुछ दिनों बाद आपका Aadhaar Card Update हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 2023: यदि आपने भी नहीं कराया यह काम, तो नहीं मिलेगा आपको 15वीं किस्त का पैसा
आधार कार्ड अपडेट करने के बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर दिया जाता है जिनको आपको सुरक्षित रखना है रिक्वेस्ट नंबर की मदद से आप अपना आधार कार्ड अपडेट स्टेटस भी चेक कर सकते हो।