NZ vs SA: न्यूजीलैंड के खिलाफ रासी वेन डर डूसेन का शानदार शतक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं चले न्यूजीलैंड के बॉलर

New Zealand vs South Africa: वर्ल्ड कप 2023 का 32वा मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है जो पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लेकिन न्यूजीलैंड का यह फैसला गलत साबित हुआ न्यूजीलैंड का एक भी बॉलर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने काफी अच्छे से धुनाई की।

रासी वेन डर डूसेन ने लगाया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक

साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज डिकॉक ने शानदार तूफानी शतक लगाया। इसके बाद उनके साथ देने के लिए आए रासी वेन डर डूसेन ने भी तूफानी शतक लगाया। रासी वेन डर डूसेन ने 101 गेंद पर अपना शतक पूरा किया अपने शतक में 9 चौके और 5 छ्क्के की मदद से 118 गेंद पर 133 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद रासी वेन डर डूसेन आउट हो गए थे।

यह भी पढ़ें: NZ vs SA: New Zealand टीम को लगा सबसे बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज Matt Henry हुए चोटिल, बीच मैदान से हुए बाहर

वर्ल्ड कप में डिकॉक ने लगाया अपना चौथा शतक

साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया। डिकॉक का वर्ल्ड कप 2023 काफी शानदार रहा। डिकॉक ने दो पारियों में दो शतक लगा दिए हैं। डिकॉक ने इस पारी में 116 गेंद का सामना किया और 114 रनों की शानदार पारी खेली इस पारी में 10 चौके और 3 छ्क्के लगाई है। डिकॉक वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिड़की बन गए हैं। डिकॉक ने अपने 7 परियों के अंदर 77 की औसत से 545 रन बना दिए हैं। डिकॉक ने वर्ल्ड कप 2023 की 7 पारियों में 54 चौके और 18 छक्के लगाए हैं।

New Zealand vs South Africa
New Zealand vs South Africa

न्यूजीलैंड का कोई भी बॉलर नहीं चला साउथ अफ्रीका के खिलाफ

न्यूजीलैंड के बॉलर साउथ अफ्रीका के सामने नहीं चले। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के सामने न्यूजीलैंड के एक भी बॉलर असरदार साबित नहीं हुए हैं साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के बॉलर्स की अच्छे तरह से पिटाई की। डिकॉक और रासी वेन डर डूसेन दोनों ने मिलकर 200 रनों की शानदार साझेदारी की। इनकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 358 रनों का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का महा मुकाबला आज, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी दोनों टाइम

Leave a Comment

error: Content is protected !!