Emmy Awards 2023: एकता कपूर को एमी अवॉर्ड देकर किया गया सम्मानित, एमी अवार्ड लेने वाली भारत की पहली महिला बनी

Emmy Awards 2023: न्यूयॉर्क में आयोजित 51वें इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड में भारतीय कंटेंट का भी जलवा देखने को मिला है। मशहूर एकता कपूर (Ekta Kapoor) को एमी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है। एकता कपूर भारत की एक पहली महिला है। जिसे एमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पल उनके फैन के साथ-साथ ही फैमिली के लिए भी अहम होने वाले हैं। एकता कपूर ने एमी अवॉर्ड लेते हुए एक क्लिप को इंस्टाग्राम पर से करते हुए बहुत ही अच्छी बात कही है।

Ekta Kapoor को किया गया सम्मानित

इंटरनेशनल Emmy Awards का आयोजन न्यूयॉर्क में हुआ था जहां पर 14 अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन रखा गया था। इन सबके बीच में फेमस फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर एकता कपूर को एंटरटेनमेंट और आर्ट्स की फिल्म में महत्वपूर्ण योगदान के लिए Emmy Awards से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड को लेते हुए एकता कपूर इमोशनल हो गई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, कि यह आपके लिए है भारत। हम इस अवार्ड को घर ला रहे हैं। इसके साथ ही अपनी मां शोभा कपूर को भी धन्यवाद किया है। एकता कपूर ने यह जर्नी अपनी मां के साथ ही शुरू की थी।

एकता कपूर को इंडस्ट्री के लोगों ने भी दी बधाई

एकता कपूर को उनकी सफलता के ऊपर उनके परिवार के साथ उनके साथ काम करने वाले लोग और उनके हर फेन ने उन पर गर्व महसूस किया है। एकता कपूर को टेलीविजन और फिल्म से उनको कई लोगों ने बधाई दी है। एकता कपूर को रिद्धि डोगरा और तुषार कपूर जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने बधाइयां दी है।

यह भी पढ़ें: Singham Again Poster Out: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का पहला पोस्टर आया सामने, फैंस ने किया काफी ज्यादा पसंद

एकता कपूर ने फिल्मों में भी दिया है काफी अच्छा कंटेंट

इंटरनैशनल Emmy Awards विजेता एकता कपूर ने टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी कमल के कंटेंट दिए हैं। एकता कपूर ने लगभग 600 मिलियन डॉलर का उद्योग खड़ा कर दिया है। जिसमें से 80% महिलाएं इसका नेतृत्व करती हैं। एकता कपूर ने 135 से ज्यादा टेलीविजन शो अब तक बनाए हैं इस लिस्ट में एकता कपूर की 50 से अधिक फिचर फिल्म भी शामिल की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!