अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार, Mahindra XUV 700 का वेटिंग पीरियड हुआ कम, आज ही करें बुकिंग

Mahindra XUV 700: काफी दिनों पहले महिंद्रा कंपनी ने अपनी महिंद्रा XUV 700 दमदार कार को लॉन्च किया था। इस महिंद्रा कार की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि इसकी वेटिंग पीरियड को काफी अधिक बढ़ा दिया गया था। लेकिन अब आपको इस महिंद्रा एक्सयूवी 700 को खरीदने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अब इस कार के वेटिंग पीरियड को कम कर दिया गया है तो चलिए विस्तार के साथ इसे जानते हैं।

Mahindra XUV 700 पर कितना काम हुआ वेटिंग पीरियड

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन महिंद्रा की इस XUV 700 कार को खरीदने का मन बना रहे हैं। तो आपको जानकर बहुत ही खुशी होगी कि अब इस कार पर वेटिंग पीरियड काफी कम कर दिया गया है। Mahindra XUV 700 के AX3 और MX वेरिएंट के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड था लेकिन अब इन पर 2 महीने का वेटिंग पीरियड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 65 हजार रुपए के डिस्काउंट पर 7 सीटर कार खरीदने का मौका, आज ही उठा ले इस बेहतरीन मौके का फायदा

जबकि Mahindra XUV 700 के AX7L वेरिएंट पर 6 महीने तक वेटिंग पीरियड कम हो चुका है वही AX7 वेरिएंट पर भी वेटिंग पीरियड काफी हद तक कम कर दिया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दे की पहले महिंद्रा एक्सयूवी 700 के इन दोनों टॉप स्पीड ट्रिम्स वेरिएंट्स पर 8 और 9 महीने तक का वेटिंग पीरियड था। लेकिन अब AX3, AX5 और MX ड्रीम्स के लिए ऑप्शनल पैकेज में 10 महीने का मैक्सिमम वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

Mahindra XUV 700
Mahindra XUV 700

Mahindra XUV 700 के इंजन की डिटेल्स

बात करें अगर इस एक्सयूवी 700 के इंजन की तो इसमें दो इंजन देखने को मिलते हैं जिसमें पहला 2 लीटर का टर्बो चार्जड म्सटालियन पेट्रोल इंजन मिलता है जो 200 एचपी की पावर और 380 एमएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं इसमें दूसरा 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन देखने को मिल जाता है जिसकी क्षमता 155 hp की पावर के साथ 360 Nm का टॉर्क और 180 hp की पावर के साथ 420 Nm का टॉर्क जनरेट करने की है। वही ऑटोमेटिक वेरिएंट में 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें: Car Discount 2023: नवरात्रि से पहले कार खरीदने का सपना करें पूरा, इन प्रीमियम कारों पर कंपनियां दे रही जबरदस्त डिस्काउंट

Mahindra XUV 700 की एक्स शोरूम कीमत

बात की जाए अगर Mahindra XUV 700 कार की कीमत की बता दे इसकी एक्स शोरूम कीमत 14.03 लाख रुपए रखी गई है वहीं इसका MX डीजल वेरिएंट 14.47 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आता है। महिंद्रा की इस दमदार कार का मुकाबला हुंडई अल्काजार, और एमजी हेक्टर प्लस जैसी कारों से है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!