IPL 2024 Shubman Gill GT Captain: शुभमन गिल होंगे हार्दिक पांड्या की जगह गुजरात टाइटंस के नए कप्तान

IPL 2024 Shubman Gill GT Captain: गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया है। Indian Premier League 2024 (IPL) मैं इंडिया टीम के ओपनर बल्लेबाज Shubman Gill साल 2024 में होने वाले आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी करेंगे। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने यह फैसला किया है कि आगामी आईपीएल सीजन में Shubman Gill कप्तानी करेंगे।

Gujarat Titans (GT) के निर्देशक विक्रम सोलंकी ने बताया है कि 2 वर्षों से शुभमन गिल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने शुभमन गिल को बल्लेबाजी के रूप में ही नहीं बल्कि एक लीडर के रूप में भी खेलते हुए देखा है। शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और टीम को अच्छे मजबूत स्थिति में मदद की है। और विक्रम सोलंकी ने कहा है कि उनका ऑन फील्ड प्रदर्शन साफ-साफ दिखाई देता है हम उनको गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाने के लिए बहुत उत्साहित है।

यह भी पढ़ें: RR Retained And Released Players List 2024: राजस्थान रॉयल में संजू सैमसंग बने रहेंगे कप्तान, जम्पा और चहल को किया गया रिटन, जो रूट हुए बाहर

शुभमन गिल का IPL 2023 प्रदर्शन

साल 2023 के आईपीएल में शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप भी जीता था। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुभमन गिल ने 17 मैच खेले और 890 रन 59.33 की औसत से बनाए। केन विलियमसन को भी गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया जा सकता था लेकिन फ्रेंचाइजी ने भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल पर विश्वास जताया और कप्तान बना दिया।

IPL 2024 Shubman Gill GT Captain
IPL 2024 Shubman Gill GT Captain

शुभमन गिल की आईपीएल शुरुआत

शुभमन गिल ने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2018 में कोलकाता नाइट राइड्स के लिए अपना पहला आईपीएल डेब्यु किया था। आईपीएल के अंदर शुभमन गिल ने अब तक 91 मैच खेले हैं जिसमें 2790 रन 37.70 की औसत से बने हैं। शुभमन गिल ने अब तक 3 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में सबसे अधिक रन उनके 129 है। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को साल 2023 में नीलामी के दौरान 8 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किया इस महान खिलाड़ी को, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

Leave a Comment

error: Content is protected !!