High Blood Pressure: कहीं आप तो नहीं हो गए इस खतरनाक बीमारी के शिकार, जाने लक्षण और उपाय

High Blood Pressure: हमारे शरीर के लिए नींद बहुत ही जरूरी होती है। जब हम सोते हैं तो सोते समय हमारी पूरी बॉडी रिकवरी मोड पर चली जाती है। यदि हम रात भर नहीं सोते हैं तो हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। हम पूरे दिन भर काम करते हैं और थक जाते हैं तक जाने के बाद हमें रात भर हमें कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें तो हमें हाइपरटेंशन यानी High Blood Pressure की समस्या बढ़ने लग जाती है। अगर आपको भी इस प्रकार की बीमारी है तो हम आपको इसके लक्षण और उपाय बता रहे हैं।

High Blood Pressure (Hypertension) क्या होता है?

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी है जो ब्लड के दबाव के कारण होती है। हाई ब्लड प्रेशर में ब्लड प्रेशर 90 से 140 या इससे भी ऊपर चला जाता है इस स्थिति में शरीर की धमनियों में रक्त का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ने लग जाता है। हमारे शरीर में दिन भर ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होता रहता है लेकिन अगर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो इससे कई हानिकारक बीमारियां हो सकती है। ब्लड प्रेशर के कारण आपको स्ट्रोक, हृदय रोग और हार्ट फेल्योर जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

High Blood Pressure के कारण

तनाव (स्ट्रेस): आप सब जानते ही होंगे कि आजकल हर व्यक्ति ज्यादातर टेंशन में ही रहता है चाहे वह परिवार की टेंशन हो या पढ़ाई की टेंशन हो। यह समस्या पहले बुजुर्ग व्यक्तियों में पाई जाती थी लेकिन आज के समय में युवाओं और बच्चों में भी ज्यादातर यह समस्या देखने को मिलती है। कई युवा नौकरी के सिलसिले में टेंशन में रहते हैं तो कई बच्चे अपनी पढ़ाई के सिलसिले में टेंशन में रहते हैं।

High Blood Pressure
High Blood Pressure

इसके अलावा नौकरी करने वाले व्यक्ति भी ज्यादातर टेंशन में रहते हैं वही महिलाओं को भी घर के काम को लेकर ज्यादातर टेंशन रहती है। यदि हम ज्यादा टेंशन लेते हैं तो हमारे शरीर से ब्लड प्रेशर बढाने वाले हार्मोन निकलते हैं। जिस कारण रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है और हमारा वर्ल्ड प्रेशर बढ़ने लग जाता है। वर्ल्ड प्रेशर रोगी को ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए।

शराब और सिगरेट का सेवन: यदि आप भी शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं तो आपको बी हाई वर्ल्ड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है अगर आप कभी कबार धूम्रपान करते हैं या शराब का सेवन करते हैं तब भी आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी इस समस्या से छुटकारा पाना है तो आपको शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सोने से पहले इन 5 चीजों का करें सेवन, अच्छी नींद के साथ सेहत भी रहेगी तंदुरुस्त

High Blood Pressure के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं?

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं-

1. चक्कर आना
2. उल्टी होना
3. सर में दर्द होना
4. बहुत ज्यादा थकान होना
5. सीने में दर्द होना
6. आंखों में खून के धब्बे देखना
7. सांस लेने में दिक्कत
8. एंजायटी होना
9. मितली होना
10. नाक से खून बहना
11. बार-बार पेशाब का आना
12. अचानक सांस फूलना
13. धड़कनें तेज होना

High Blood Pressure को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके

1. वजन कम करें: हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आपको अपना वजन कम करना होगा। ज्यादा वजन होने के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा होती है। यदि आपका वजन ज्यादा है तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है जो हाई ब्लड प्रेशर का एक बहुत बड़ा कारण है। इसलिए आपको हमेशा अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहिए।

High Blood Pressure
High Blood Pressure

2. एक्सरसाइज करें: यदि आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको सुबह जल्दी उठकर या शाम को हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए। रोज एक्सरसाइज करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। एक्सरसाइज करने से आपका दिल और दिमाग तंदुरुस्त रहता है। लगातार एक्सरसाइज करने से बीपी कंट्रोल में रहती है और इस वजह से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

High Blood Pressure
High Blood Pressure

3. हेल्दी खाना खाएं: हेल्दी खाना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है हेल्दी खाने से न केवल हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है बल्कि इससे शरीर की अन्य बीमारियां भी कम हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए आपको हमेशा हरी सब्जियां, दूध, दही, पनीर, होल ग्रेन, नट्स, फल आदि पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। अगर आपको भी हाइपरटेंशन किसी समस्या है तो आपको शुगर और तला हुआ खाना इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

High Blood Pressure
High Blood Pressure

4. स्ट्रेस कम करें: अगर आपको भी हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है तो आपको ज्यादा टेंशन नहीं लेनी चाहिए। हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां बुजुर्ग व्यक्ति में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी पाई जा रही है यह बीमारी टेंशन की वजह से होती है।

5. नींद कंपलीट करें: एक नॉर्मल व्यक्ति के लिए 7 से 8 घंटे की नींद कंप्लीट करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप रात भर नहीं सोते हैं तब भी आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए।

High Blood Pressure
High Blood Pressure

Disclaimer:- हमने आपको हाइपरटेंशन या हाई वर्ल्ड प्रेशर के बारे में जो भी जानकारी दी है। यह जानकारी डॉक्टर या किसी चिकित्सा के द्वारा नहीं दी गई है इनका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह एक बार जरूर ले। Sik24.com वेबसाइट यहां पर बताई गई जानकारी का जिम्मा नहीं लेता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!