Animal: बॉबी देओल के बेटे आर्यमन ने एनिमल म्यूजिक इवेंट में लूटी लाइमलाइट, वीडियो देख फैंस हुए सरप्राइज

Bobby Deol Son Aryaman In Animal Event: बॉबी देओल, रणबीर कपूर और रश्मिका मांडना की नई फिल्म एनिमल को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं। जब से फिल्म Animal का ट्रेलर रिलीज हुआ है जब से ही फिल्म लगातार चर्चा में है। फैंस भी इस मूवी का लगातार इंतजार कर रहे हैं। Animal के ट्रेलर को भी बॉलिवुड सेलेब्स और फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।

हाल ही में फिल्म एनिमल का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। एनिमल के इस इवेंट में बॉबी देओल और रणबीर कपूर दोनों ही इस इवेंट में आए थे। इसके अलावा बॉबी देओल के बेटे आर्यमान इस इवेंट मैं आए थे और बॉबी देओल के बेटे आर्यमान ने इस महफिल में लाइमलाइट लूटी, जब फैंस ने भी आर्यमान को देखा तो उन्हें देवल परिवार का आने वाला सुपरस्टार बता रहे थे।

Bobby Deol के बेटे Aryaman ने लूटी लाइमलाइट

एनिमल म्यूजिक इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें Aryaman को उनके पिता Bobby Deol पैप के सामने पोज देने का तरीका सिखा रहे थे। इस वीडियो में यह भी देखा गया है कि बाद में रणबीर कपूर भी वह बॉबी देओल के बेटे आर्यमान को पैप के साथ इंट्रोड्यूस करवाते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर ब्लैक डेनिम जैकेट में बहुत ही स्टाइलिश लग रहे हैं और बॉबी देओल ब्लू डेनिम शर्ट में बेहतर स्टाइलिश लग रहे हैं। Bobby Deol के बेटे आर्यमान ने इस इवेंट में ब्लू टी शर्ट पहनी जिसमें बहुत ही हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

Animal फिल्म में आएंगे यह सितारे नजर

एनिमल मूवी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका मंडाना, बॉबी देओल और रणबीर कपूर की अलावा इस फिल्म में शक्ति कपूर, अनिल कपूर, सुरेश ओबेरॉय, तृप्ती डिमरी और प्रेम चोपड़ा इस फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। एनिमल मूवी का निर्देशन संदीप रेडी वांगा ने किया था। जो पहले से ही अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह का निर्देशन करने के लिए काफी मशहूर है।

यह भी पढ़ें: Emmy Awards 2023: एकता कपूर को एमी अवॉर्ड देकर किया गया सम्मानित, एमी अवार्ड लेने वाली भारत की पहली महिला बनी

Leave a Comment

error: Content is protected !!