Makhana Vikas Yojana: मखाने की खेती करने वाले किसानो को बिहार सरकार देगी 75% की सब्सिडी, आज ही करें आवेदन

Makhana Vikas Yojana: बिहार राज्य की सरकार ने किसने की मदद करने के लिए एक बहुत ही अच्छा कदम उठाया है। बिहार सरकार ने मखाना खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी देने की घोषणा की है। अगर आप भी एक किसान है और आप बिहार राज्य के निवासी हैं तो आपके लिए यह एक बहुत ही खुशी की बात है। बिहार राज्य में मखाना की खेती बहुत अधिक मात्रा में की जाती है। अगर आप भी एक किसान है तो आप Makhana Vikas Yojana के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

Makhana Vikas Yojana 2023 के तहत बिहार राज्य के सभी किसान इस योजना का लुफ्त उठा सकते हैं। बिहार राज्य के अंदर सबसे ज्यादा मखाना की खेती की जाती है जिस वजह से बिहार सरकार ने खेती करने वाले किसानों के लिए सब्सिडी देने की घोषणा की है इस योजना की पूरी तैयारी हो चुकी है। बिहार सरकार ने मखाना खेती करने वाले किसानों को 75% सब्सिडी दिए जाने की घोषणा की है।

Makhana Vikas Yojana का लाभ बिहार के इन 10 जिलों को मिलेगा

अगर आप भी एक बिहार राज्य के निवासी हैं तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि मखाना विकास योजना का लाभ बिहार के दक्षिण के 10 जिलों को मिलने वाला है। इन 10 जिलों में मधुबनी, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, किशनगंज, सहरसा और सुपौल जिले शामिल किए गए हैं। अगर आप इनमें से किसी भी जिले में रहते हैं तो आपको मखाना विकास योजना का लाभ जरूर मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

नई खेती की शुरुआत करने पर मिलेगी सब्सिडी

अगर आप भी आज से ही मखाना की खेती करना शुरू करना चाहते हैं तो मखाना की खेती करने के लिए आपके पास कम से कम 97 हजार रुपए होने चाहिए। यदि आप 97 हजार रुपए की लागत से शुरू करते हैं तो आपको बिहार सरकार Makhana Vikas Yojana के तहत आपको 75% सब्सिडी दी जाएगी। यानी की यूनिट लागत के हिसाब से आपको 72,750 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। जिससे आप आसानी से अपनी मखाना की खेती कर सकते हैं।

Makhana Vikas Yojana के तहत बीज पर भी 75% सब्सिडी

अगर आप भी मखाना की खेती करते हैं तो आपको बता दें कि मखाना विकास योजना के तहत बीज बांटने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मखाना की खेती करने के लिए प्रति हेक्टर बी की कीमत 5400 बताई गई है। आपको मखाने के बीज पर भी मखाना विकास योजना के तहत 75% की सब्सिडी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: पेंशन धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने बढ़कर आएगी पेंशन की रकम, देखें पूरी डिटेल

मखाना स्टोरेज हाउस स्थापित करने पर भी मिलेगी 75% की सब्सिडी

बिहार राज्य में चलाई गई मखाना विकास योजना 2023 के तहत राज्य के किसानों को मखाना भंडार गृह स्थापित करने पर भी 75% की सब्सिडी दी जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाना भंडार गृह (5 MT) का यूनिट खर्च 10 लाख रुपए तय हुआ है। अगर आप भी मखाना विकास योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द Apply करना चाहिए।

Makhana Vikas Yojana के आवेदन के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए

यदि आप भी मखाना विकास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी –

  • मतदाता पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • भूमि स्वामित्व का प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • अंतिम पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • मखाना उत्पादन का प्रमाण पत्र (यदि आपके पास हो तो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Makhana Vikas Yojana के लिए कौन-कौन है योग्य?

यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई योग्यता को पूरा करना होगा-

  • इस योजना के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच की आयु वाले व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आपके पास काम से कम एक हेक्टेयर भूमि होना जरूरी है।
  • इस योजना के लिए कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है।
  • आपको मखाना की खेती करनी आनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए आपकी वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन को करें बाय-बाय, अब खुलवाए SBI में अपनी बेटी के नाम से ये खाता

Makhana Vikas Yojana फॉर्म अप्लाई कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है उसकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं –

1. मखाना विकास योजना फॉर्म को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए हमने नीचे लिंक दिया है उसकी मदद से भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ऑफिशल वेबसाइट: Makhana Vikas Yojana

2. ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है और नीचे आपको Schemes के ऑप्शन में मखाना विकास योजना के नीचे आवेदन करें पर क्लिक करना होगा।

Makhana Vikas Yojana
Makhana Vikas Yojana

3. जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा जिसमें आपको Agree and Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Makhana Vikas Yojana
Makhana Vikas Yojana

4. इसके बाद आपके सामने किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करने का ऑप्शन दिखाई देगा।

5. इसमें आपको अपनी किसान पंजीकरण संख्या भरनी होगी और वितरण प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Makhana Vikas Yojana
Makhana Vikas Yojana

6. उसके बाद आपको एक विकल्प नजर आएगा जिसमें आप मखाना विकास योजना मैं जिस चीज के लिए आवेदन करना चाहते हो उसको सेलेक्ट करना होगा।

7. जैसे ही आप सेलेक्ट करते हैं तो आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आ जाता है।

8. इसके बाद आपको आवेदन फार्म को सही से भर देना होगा।

9. आवेदन फार्म को भरने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड कर देना होगा।

10. इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन पूरा कर देना होगा।

11. इसके बाद आपका आवेदन सक्सेसफुली हो जाएगा लेकिन आपको इसकी रसीद या प्रिंट आउट जरूर लेनी होगी।

यह भी पढ़ें: Lek Ladki Yojana: बेटियों के खाते में सरकार भेज रही 1 लाख रुपए, इन परिवारों को होगा फायदा

निष्कर्ष: –

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Makhana Vikas Yojana से जुड़ी सभी जानकारी को डिटेल के साथ बताया है। हमारी दी गई जानकारी को देखकर आप आसानी से मखाना विकास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तो और परिवार के साथ शेयर जरूर करें। यदि आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई समस्या है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। हम आपके कमेंट का जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!