Mahindra Best Selling Cars November: महिंद्रा की इन 3 कारों की नवंबर में हुई बेहतरीन सेल, जाने किसकी हुई सबसे ज्यादा बिक्री

Mahindra Best Selling Cars November: भारतीय ऑटो वाहन निर्माता कंपनियों के लिए नवंबर 2023 एक बहुत ही अच्छा महीना रहा। क्योंकि इस महीने में लगभग सभी कंपनियों ने अपने वाहनों की बिक्री में खूब मुनाफा किया है। इन कंपनियों में महिंद्रा कंपनी का भी नाम आता है। नवंबर 2023 में महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में स्कॉर्पियो का नाम सबसे ऊपर दर्ज हुआ है। बिक्री के मामले में महिंद्रा स्कार्पियो ने हुंडई वेन्यू, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी कारों को पछाड़कर सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की है।

इसके अलावा महिंद्रा की नवंबर 2030 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में महिंद्रा बोलेरो और महिंद्रा XUV 700 का भी नाम दर्ज हुआ है। तो चलिए डिटेल के साथ जानते हैं कि किस कार को कितने लोगों ने खरीदा है।

Mahindra Scorpio-N Car

महिंद्रा स्कॉर्पियो को मार्केट में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन जब से कंपनी ने इसे नई स्कॉर्पियो एन मॉडल में अपडेट किया है तब से इसकी बिक्री काफी ज्यादा बढ़ने लग गई है। महिंद्रा कंपनी ने नवंबर 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो की 12,185 यूनिट्स बेची और महिंद्रा स्कार्पियो ने हुंडई क्रेटा को पछाड़कर 89% की सालाना वर्दी दर्ज की है।

Mahindra Best Selling Cars November
Mahindra Best Selling Cars November

Mahindra XUV 700 Car

महिंद्रा एक्सयूवी700 एक लोकप्रिय कार है जो 5 सीटर और 7 सीटर में आती है। महिंद्रा की इस कार में एक से बढ़कर एक फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। पिछले साल नवंबर 2022 में कंपनी ने महिंद्रा एक्सयूवी 700 की 5,701 यूनिट बेची थी। लेकिन इस बार नवंबर 2023 में महिंद्र एक्सयूवी 700 की 7,221 यूनिट्स बेची गई, जिससे 27% की सालाना वृद्धि दर्ज हुई।

Mahindra Best Selling Cars November
Mahindra Best Selling Cars November

Mahindra Bolero Car

महिंद्रा कंपनी की नवंबर 2023 में टॉप 3 बेस्ट सैलिंग वाली कारों की लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो तीसरे नंबर पर आती है। कंपनी ने महिंद्रा बोलेरो की नवंबर 2022 में 7,984 यूनिट्स को सेल किया था, लेकिन इस बार नवंबर 2023 में कंपनी ने बोलेरो की 9,333 यूनिट्स को सेल किया है जिससे सालाना वृद्धि दर में 17% की बढ़ोतरी हुई है।

Mahindra Best Selling Cars November
Mahindra Best Selling Cars November

इन्हें भी पढ़ें: 

Maruti Alto K10 देश की सबसे किफायती कार पर कंपनी दे रही 54 हजार रुपए का डिस्काउंट, आप भी उठा लें ईयर-एंड ऑफर का फायदा

Yamaha MT-03 And R3 Launched: यामाहा ने भारत में लॉन्च की अपनी 2 नई दमदार बाइक्स, जानिए कीमत और फीचर्स

Maruti XL6 Christmas Offers: इस क्रिसमस घर लाएं मारुति की स्पोर्टी लुकिंग कार, कंपनी दे रही क्रिसमस का शानदार तोहफा

Leave a Comment

error: Content is protected !!